
1. निम्नांकित में से कौन रीति सिद्ध काव्यधारा का कवि है-
(अ) केशव (ब) चिन्तामणि
(स) बिहारी (द) घनानंद
सही उत्तर-(स)
2. ’नीको दई अनाकनी, फीकी परी गुहारि। तज्याँ मनौ तारन-बिरदु, बारक बारनु तारि।।’’ बिहारी के इस दोहे में व्यक्त भाव है-
(अ) शृंगार (ब) नीति
(स) भक्ति (द) प्रकृति-चित्रण
सही उत्तर-(स)
3. ’’तो पर वाराँ उरबसो, सुनि राधिके सुजान। तू मोहन के उरबसी, है उरबसी-समान।।’’ प्रस्तुत दोहे में अलंकार है-
(अ) श्लेष (ब) रूपक
(स) यमक (द) उपमा
सही उत्तर-(स)
4. ’’लोग हैं लागि कवित्त बनावत, मोहिं तौ मोर कवित्त बनावत।।’’ यह पंक्ति किसकी है-
(अ) बोधा (ब) द्विजदेव
(स) ठाकुर (द) घनानन्द
सही उत्तर-(द)
5. ’’वहै मुसक्यानि, वहै मृदु बतरानि, वहै लङकीली बानि आनि उर में अरति हैं।’’ इन पंक्तियों में वियोग की कौन-सी दशा है?
(अ) चिंता (ब) स्मृति
(स) प्रलाप (द) उन्माद
सही उत्तर-(ब)
6. निम्नलिखित में से कौन सी रचना घनानन्द की नहीं है?
(अ) इश्कलता (ब) सुजान हित
(स) वियोग-बेलि (द) रस विलास
सही उत्तर-(द)
7. ’’चंचल किशोर सुन्दरता की, मैं करती रहती रखवाली। मैं वह हलकी-सी मसलन हूँ, जो बनती कानों की लाली।।’’ उपर्युक्त काव्यांश में किसका वर्णन किया गया है?
(अ) श्रद्धा का (ब) चिन्ता का
(स) लज्जा का (द) आशा का
सही उत्तर-(स)
8. ’’ओ जीवन की मरु-मरीचिका, कायरता के अलस विषाद।।’’
काव्यांश में किस भाव का उद्बोधन हुआ है-
(अ) चिन्ता (ब) लज्जा
(स) आनन्द (द) आशा
सही उत्तर-(अ)
9. उज्ज्वल वरदान चेतना का, सौन्दर्य जिसे सब कहते हैं जिसमें अनन्त अभिलाषा के सपने सब जगते रहते हैं।’’ प्रस्तुत पंक्तियां ’’कामायनी’’ के किस सर्ग से उर्द्धत है?
(अ) श्रद्धा सर्ग (ब) लज्जा सर्ग
(स) चिन्ता सर्ग (द) आशा सर्ग
सही उत्तर-(ब)
10. ’’कामायनी’’ में ’श्रद्धा’ सर्ग क्रमानुसार किस क्रम पर है-
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय
(स) तृतीय (द) चतुर्थ
सही उत्तर-(स)
11. ’कामायनी’ का प्रकाशन वर्ष है-
(अ) 1935 (ब) 1936
(स) 1938 (द) 1918
सही उत्तर-(अ)
12. ’’वह एक और मनु रहा राम का, जो न थका, जो नहीं जानता दैन्य, नहीं जानता विनय।’’ काव्यांश में राम की किस विशेषता की ओर संकेत किया गया है-
(अ) दृढ़ निश्चय (ब) समर्पण
(स) राम की कर्मशीलता (द) निरन्तरता
सही उत्तर-(अ)
13. ’’राम की शक्ति पूजा’’ कविता की प्रारंभिक पंक्ति है-
(अ) ’’प्रशमित है वातावरण निमित मुखासंध कमल।’’
(ब) ’’रघुनायक आगे अवनी पर नवनीत चरण।’’
(स) ’’उतरा ज्यों दुर्गम पर्वत पर नैशान्धकार।’’
(द) ’’रवि हुआ अस्त, ज्योति के पत्र पर लिखा अमर।’’
सही उत्तर-(द)
14. ’’धिक जीवन को, जो पाता ही आया विरोध’’ राम का यह कथन किसके जीवन की त्रासदी है-
(अ) राम के (ब) भरत के
(स) निराला के (द) विभीषण के
सही उत्तर-(स)
15. ’’गोदान’’ का गोबर किस वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है?
(अ) सामंतशाही को चुपचाप सहन करने वाले वर्ग का
(ब) रूढ़ि विरोधी नई पीढ़ी के किसान-युवक का
(स) रूढ़िवादी परम्परा को मानने वाले वर्ग का
(द) समाज सेवा करने वाले वर्ग का
सही उत्तर-(ब)