
- ’’दूरसे दबी-दबी सी सुनाई देने वाली गङगङाहट पास जाने पर कर्णभेदी घोष में बदल गई। यहाँ का ताण्डव देखते ही बनता है। चट्टानों पर मानों हजारों मूसल बरस रहे हैं।’’ उपर्युक्त पंक्तियां किस कृति से उद्धृत है?
(अ) अतीत के चलचित्र (ब) लद्दाख की यात्रा
(स) स्मृति की रेखाएँ (द) सौन्दर्य की नदी नर्मदा
सही उत्तर-(द)
- ’’सौन्दर्य की नदी नर्मदा’’ यात्रा वृत्तांत का अंतिम पङाव है-
(अ) मीठीतलाई से कोलीयाद
(ब) कबीरबङ से विमलेश्वर
(स) कोलीयाद से भरूंच
(द) केली से शूलपाणेश्वर
सही उत्तर-(स)
- ’’विक्रम की सातवीं शताब्दी से ग्याहरवीं तक अपभ्रंश की प्रधानता रही और फिर वह पुरानी हिन्दी में परिणत हो गई।’’ यह कथन किस विद्वान का है?
(अ) सुनीति कुमार चटर्जी (ब) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(स) ग्रियर्सन (द) धीरेन्द्र वर्मा
सही उत्तर-(ब)
- स्थापना (A): देवनागरी लिपि में जैसा बोला जाता है, वैसा ही लिखा जाता है।
तर्क (R): क्योंकि इसमें प्रत्येक उच्चरित वर्ण (ध्वनि) के लिए निश्चित लिपि-चिह्न है और कोई भी वर्ण अनुच्चरित नहीं है।
(अ) A गलत, R सही (ब) A और R दोनों सही
(स) A सही, R गलत (द) A और R दोनों गलत
सही उत्तर-(ब)
- इनमें से कौनसा संधि-शब्द नहीं है?
(अ) ग्रीष्म+ऋतु=ग्रीष्मर्तु (ब) सत्+नारी=सद्नारी
(स) एक+एक=एकेक (द) पितृ+उपदेश=पित्रोपदेश
सही उत्तर-(अ)
- किस विकल्प में ’द्वंद्व’ समास नहीं है?
(अ) रातदिन (ब) हानिलाभ
(स) मातापिता (द) परमपिता
सही उत्तर-(द)
- व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वर्तनी युक्त शब्द कौनसा है?
(अ) केकई (ब) केकयी
(स) कैकेई (द) कैकेयी
सही उत्तर-(द)
- मम्मट ने इनमें से किस तत्व को काव्य का प्रयोजन नहीं माना है?
(अ) अमंगल का नाश (ब) मित्रसम्मित उपदेश
(स) यश-प्राप्ति (द) व्यावहारिक ज्ञान की प्राप्ति
सही उत्तर-(स)
- इनमें ’’ध्वनि सिद्धांत’’ से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) ध्वनि के दो भेद होते हैं- (1) लक्षणा मूला (2) व्यंजनामूला।
(ब) लक्षणामूला को ’’अविवक्षित वाच्य ध्वनि’’ भी कहते हैं।
(स) लक्षणामूला ध्वनि के दो भेद माने गये हैं।
(द) ’’अत्यंत तिरस्कृत वाच्यध्वनि’’ भी लक्षणमूला का ही एक भेद है।
सही उत्तर-(अ)
- ’’विनय पत्रिका’’ के बारे में कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) इसमें कुल 270 पद है।
(ब) इसमें सर्वप्रथम गणेशजी की वंदना की गई है।
(स) यह ब्रजभाषा में लिखी गई है।
(द) इसकी गणना आत्मनिवेदनपरक गीति काव्य में की जाती है।
सही उत्तर-(अ)
- इनमें संत कबीर से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) वे निर्गुण ब्रह्म के उपासक थे।
(ब) सत्संग और नाम-स्मरण पर वे बहुत बल देते थे।
(स) वे माया को ईश्वर भक्ति में बाधक मानते थे।
(द) विभिन्न तीर्थों के प्रति उनके मन में श्रद्धा थी।
सही उत्तर-(द)
- ’’नागमती वियोग खण्ड’’ से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) जायसी ने ’’बारहमासा के रूप में’’ नागमती के वियोग का मार्मिक चित्रण किया है।
(ब) यह वियोग प्रवासजन्य विरह के अंतर्गत आता है।
(स) यह वियोग चैत्र मास से प्रारंभ होता है।
(द) इस खण्ड में पक्षियों के माध्यम से सन्देश भेजने का उल्लेख भी जायसी ने किया है।
सही उत्तर-(स)
- ’’एक दिन सहसा सिन्धु अपार, लगा टकराने नगतल क्षुब्ध।
अकेला यह जीवन निरूपाय, आज तक घूत रहा विश्रब्ध।।’’
कामायनी के उद्धत इन पंक्तियों के लिए कौनसा कथन सही है?
(अ) चिंता सर्ग, मनु का आत्म कथन
(ब) श्रद्धा सर्ग, मनु का आत्म परिचय
(स) लज्जा सर्ग, श्रद्धा का कथन
(द) श्रद्धा सर्ग, मनु की श्रद्धा को प्रत्युत्तर
सही उत्तर-(द)
- ’’आराधन का दृढ़ आराधन से दो उत्तर।’’ ’’राम की शक्तिपूजा’’ में यह कथन किसका है?
(अ) विभीषण का (ब) हनुमान का
(स) जाम्बवान का (द) लक्ष्मण का
सही उत्तर-(स)
- ’’आधे-अधूरे’’ नाटक के बारे में कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) यह एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंधित नाटक है।
(ब) यह जीवन के वृहत्तर और महत्त्वपूर्ण आयाम से नहीं जुङ पाता।
(स) इसमें पति का नाम महेन्द्र और पत्नी का नाम सावित्री है।
(द) परिवार में पति-पत्नी के अलावा दो लङके और एक लङकी है।
सही उत्तर-(द)